बनारसी दास (अंग्रेज़ी: Banarasi Das, जन्म- 8 जुलाई1912; मृत्यु- 3 अगस्त1985) भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्हें "बाबू बनारसी दास" के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अंग्रेज़ों के खिलाफ मात्र 16 वर्ष की आयु में मोर्चा खोल दिया था। स्वतंत्रता संग्राम में उनका अहम योगदान रहा। वर्ष 1979 में बनारसी दास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। वे 1962 में सिकंदराबाद सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए। फिर खुर्जा से भी विधायक चुने गए। इसके बाद 28 फ़रवरी 1979 से 17 फ़रवरी1980 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। बाबू बनारसी दास ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिचय ग्रंथों का प्रकाशन कराया था।