रावी नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:10, 15 जून 2010 का अवतरण (Text replace - "==टीका टिप्पणी==" to "==टीका टिप्पणी और संदर्भ==")
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
रावी नदी, चंबा, हिमाचल प्रदेश
Ravi River near Chamba, Himachal Pradesh

रावी नदी / परूषनी

  • रावी उत्तरी भारत तथा पाकिस्तान में बहने वाली एक नदी है।
  • यह पंजाब की पांच नदियों में से एक है।
  • रावी का पौराणिक तथा वैदिक नाम परूषनी या इरावती भी है।
  • यह हिमालय के चम्बा ज़िले हिमाचल प्रदेश से निकली है।
  • 'रावी' इरावती का ही अपभ्रंश है। इसका वैदिक नाम परूष्णी था। 'इरा' का अर्थ मदिरा या स्वादिष्ट पेय है।
  • महाभारत [1] में इसकी वितस्ता और अन्य नदियों के साथ परिगणित किया गया है-

'इरावती' वितस्ता च पयोष्णीं देविकामपि'।

'इरावती वितस्ता च सिंधुर्देवनदी तथा।'

  • ग्रीक लेखकों ने इरावती को 'हियारावटीज' लिखा है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. महाभारत भीष्मपर्व 9, 16
  2. महाभारत सभा पर्व 9, 19

सम्बंधित लिंक