निंबग्राम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

निंबग्राम मथुरा, उत्तर प्रदेश का एक ऐतिहासिक स्थान है। यह ब्रज के प्रसिद्ध तीर्थ स्थान गोवर्धन से पश्चिम की ओर डेढ़ मील पर बरसाने की सड़क पर स्थित है।[1]

  • ऐसा माना जाता है कि मध्य काल के वैष्णव संत निम्बार्काचार्य, जो आंध्र के निवासी थे, इसी ग्राम में रहने के कारण निम्बार्काचार्य कहलाए थे।
  • निंबग्राम के एक प्राचीन मंदिर में आचार्य निम्बार्काचार्य की मूर्ति स्थापित है।
  • संभव है कि इस ग्राम का नाम पहले कुछ और रहा हो, लेकिन आचार्य के रहने के कारण ही यह 'निंबग्राम' कहलाया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 499 |
  • ऐतिहासिक स्थानावली | विजयेन्द्र कुमार माथुर | वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार

संबंधित लेख