एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

रुद्रपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

रुद्रपुर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ज़िले का एक ऐतिहासिक स्थान है।

  • गौरी बाज़ार रेलवे स्टेशन से प्रायः 10 मील दक्षिण की ओर इस छोटे से कस्बे के पास सहनकोट नामक एक जीर्णशीर्ण दुर्ग स्थित है।
  • इस स्थान का वर्णन चीनी यात्री युवानच्वांग ने अपने यात्रावृत्त में किया है। इसकी यात्रा के समय 630-645 ई. है।
  • इस स्थान पर एक बड़ा नगर बसा हुआ था।
  • यहां एक धनी ब्राह्मण रहता था जो परम धार्मिक तथा चरित्रवान था। इसने भिक्षुकों के स्वागत के लिए एक विशाल मंदिर बनवाया था।
  • युवानच्वांग इस स्थान पर कुशीनगर से बनारस जाते समय आया था।
  • किले के पूर्व में दूधनाथ का मंदिर है। कुछ दूर पर एक वृक्ष के नीचे 11 फुट ऊंची विष्णु की मूर्ति स्थापित है।
  • रुद्रपुर के चारों ओर हिंदू नरेशों के समय के अनेक मंदिर है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  • ऐतिहासिक स्थानावली | विजयेन्द्र कुमार माथुर | वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख