सहजाति, इलाहाबाद

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

सहजाति इलाहाबाद ज़िला, उत्तर प्रदेश का एक प्राचीन और बौद्ध कालीन नगर था। इस नगर का अभिज्ञान इलाहाबाद के वर्तमान 'भीटा' नामक कस्बे के साथ किया गया है।[1]

  • बौद्ध काल के अनेक अवशेष यहाँ से प्राप्त हुए हैं।
  • इस स्थान से प्राप्त एक मुहर पर ‘सहजातिये निगमस’ शब्द अंकित है, जिससे इस स्थान का प्राचीन काल में व्यापारिक महत्व सिद्ध होता है।[2] 'निगम' व्यापारिक संघ को कहा जाता था।
  • राइस डेवीज़ के अनुसार सहजाति गंगा नदी के तट पर स्थित व्यापारिक नगर था।[3]
  • 'अंगुत्तरनिकाय' नामक पाली ग्रंथ में इस नगर को चेदि जनपद (पाली चेति) का नगर बताया गया है-

'आयस्मा महाचुंडो चेतिसु विहरति सहजातियभ्।'

  • बौद्ध धार्मिक ग्रंथ 'महावंश'[4] में भी सहजाति नगर का उल्लेख हुआ है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 944 |
  2. रिपोर्ट, पुरात्व विभाग 4911-12, पृ. 38
  3. बुद्धिष्ट इंडिया, पृ. 103
  4. महावंश 4, 23

संबंधित लेख