गंडकी नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:40, 5 सितम्बर 2012 का अवतरण (''''गंडकी नदी''' को 'गंडक नदी' के नाम से भी जाना जाता है। यह...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

गंडकी नदी को 'गंडक नदी' के नाम से भी जाना जाता है। यह मध्य नेपाल और उत्तरी भारत में प्रवाहित होने वाली नदी है। महाभारत, सभापर्व[1] में इसे गंडक कहा गया है-

'तत: स गंडकाञ्नछूरोविदेहान् भरतर्षभ:, विजित्याल्पेन कालेनदशार्णानजयत प्रभु:'।

  • उपर्युक्त प्रसंगानुसार गंडक देश को विदेह या वर्तमान मिथिला के निकट बताया गया प्रतीत होता है।
  • यह नदी काली नदी और त्रिशूली नदियों के संगम से बनी है, जो नेपाल की उच्च हिमालय पर्वतश्रेणी से निकलती हैं।
  • इन नदियों के संगम स्थल से भारतीय सीमा तक नदी को 'नारायणी' के नाम से जाना जाता है।
  • नदी दक्षिण-पश्चिम दिशा में भारत की ओर बहती है और फिर उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य की सीमा के साथ व गंगा के मैदान में दक्षिण-पूर्व दिशा में बहती है।
  • 765 किलोमीटर लम्बे घुमावदार रास्ते से गुज़रकर यह नदी पटना के सामने गंगा नदी में मिल जाती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख