बरन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • उत्तर प्रदेश के आधुनिक बुलन्दशहर को प्राचीन नगर बरन के साथ समीकृत किया जाता है।
  • यह माना जाता है कि महाभारत के अर्जुन के प्रपौत्र जन्मेजय ने इस नगर को बसाया था।
  • जैन अभिलेखों में इसका उच्छ नगर के नाम से उल्लेख किया गया है।
  • सन 1018 ई. में महमूद ग़ज़नवी ने यहाँ के राजा को परास्त कर दिया था।
  • फ़िरोज़ तुग़लक का दरबारी इतिहासकार, फुतुहाते फ़िरोज़शाही का प्रख्यात लेखक जियाउद्दीन बरनी भी इसी बरन शहर का निवासी था।
  • मुस्लिम शासन के दौरान बुलन्दशहर या बरन एक महत्त्वपूर्ण नगर बन गया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख