तमिल नाडु के मुख्यमंत्री
(तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से पुनर्निर्देशित)
तमिल नाडु भारत का एक दक्षिणी राज्य है। तमिल नाडु शब्द तमिळ भाषा के 'तमिल' तथा 'नाडु' से मिलकर बना है। ब्रिटिश शासन काल में यह प्रांत मद्रास प्रेसिडेंसी का हिस्सा था। स्वतंत्रता के बाद मद्रास प्रेसिडेंसी को कई भागों में बांट दिया गया, जिसके फलस्वरूप मद्रास तथा अन्य राज्यों का उदय हुआ।
सन 1968 में मद्रास प्रांत का नाम बदलकर तमिल नाडु कर दिया गया। पी. एस. कुमारस्वामी राजा मद्रास राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे जबकि तमिल नाडु राज्य बनने के पश्चात यहाँ के प्रथम मुख्यमंत्री बनने का गौरव सी. एन. अन्नादुराई को प्राप्त हुआ। वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी हैं।
क्रमांक | नाम | चित्र | कार्यकाल | दल / पार्टी |
---|---|---|---|---|
1. | पी. एस. कुमारस्वामी राजा | 26 जनवरी, 1950 - 9 अप्रॅल, 1952 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | |
2. | सी. राजगोपालाचारी | 10 अप्रॅल, 1952 - 13 अप्रॅल, 1954 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | |
3. | के. कामराज | 13 अप्रॅल, 1954 - 2 अक्टूबर, 1963[1] | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | |
4. | मिनजुर भक्तवत्सलम | 2 अक्टूबर, 1963 से 6 मार्च, 1967 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | |
5. | सी. एन. अन्नादुराई | 6 मार्च, 1967 से 14 जनवरी, 1969 | द्रमुक |
|
|
|
|
|