उपधौली
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
- उपधौली पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुसुम्ही रेलस्टेशन से 11 मील पर एक ग्राम है जहाँ बौद्धकालीन खंडहर पाए गए हैं।
- उपधौली तथा इसके निकट राजधानी नामक ग्राम में फैले हुए ये खंडहर शायद उस स्तूप के हैं जिसका निर्माण युवानच्वांग के अनुसार सम्राट अशोक ने करवाया था।
- स्तूप में बुद्ध की शरीरभस्म सन्निहित थी।
- ग्राम के निकट 30 फुट ऊंचा ईंटों का एक छोटा स्तूप आज भी है।