वरुणा नदी
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति

- वरुणा नदी वाराणसी शहर में बहने वाली एक छोटी नदी है। शहर में ये नदी गंगा नदी में उत्तर से मिलती है।
- वाराणसी का विस्तार गंगा नदी के दो संगमों वरुणा और असी नदी से संगम के बीच बताया जाता है।
- 'अथर्ववेद'[1] में वरणावती नदी का उल्लेख है। संभवत: यह आधुनिक वरुणा का ही समानार्थक है।
- ब्रह्मपुराण में शिव पार्वती से कहते है ‘हे सुखवल्लभे, वरुणा और असी इन दोनों नदियों के बीच में ही वाराणसी क्षेत्र है और उससे बाहर किसी को नहीं बसना चाहिए।’’[2]
- अग्निपुराण में 'वरणा' और 'असी' नदियों के बीच स्थित वाराणसी का विस्तार पूर्व से पश्चिम दो योजन और दूसरी जगह आधा योजन दिया है।[3]
- वाराणसी को वरुणा नदी पर स्थित बतलाया गया है।[4]
|
|
|
|
|