लक्ष्मण वेलिंगकर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
सपना वर्मा (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:23, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण (''''लक्ष्मण वेलिंगकर''' का जन्म सन 1925 में गोवा के वेलिं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
लक्ष्मण वेलिंगकर का जन्म सन 1925 में गोवा के वेलिंग स्थान पर हुआ था।
- इन्होंने थोड़ी-बहुत शिक्षा प्राप्त करके उन्होंने दवाई विक्रेता की दुकान पर नौकरी कर ली।
- वह गोवा राष्ट्रीय क्रांग्रेस के सदस्य थे। अपने प्रदेश को मुक्त कराके शेष भारत के साथ मिलाने के लिए उन्होंने गोपनीय प्रयास भी किए और उसी प्रयास में वह शहीद हुए।
- पुर्तगाल की पुलिस ने गोवा के महान क्रांतिकारी लक्ष्मण वेलिंगकर को गिरफ्ताकर करके यह जानने का प्रयत्न किया कि उसके साथी कौन-कौन है?
- लक्ष्मण वेलिंगकर ने अपने किसी भी क्रांतिकारी साथी का नाम बताने से इन्कार कर दिया। उन्हें मारा गया, जगह-जगह उनके शरीर को जलाया गया और चाकू से उसकी चमड़ी काटकर उसमें नमक-मिर्च भरा गया; लेकिन फिर भी अपने किसी साथी को फँसाने के लिए उसका मुँह नहीं खोला। इन यातनाओं का परिणाम यह हुआ कि जेल में उनकी मृत्यु हो गई।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ लक्ष्मण वेलिंगकर (हिंदी) क्रांति 1857। अभिगमन तिथि: 16 फरवरी, 2017।
संबंधित लेख