आत्मसम्मान आन्दोलन
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:23, 30 जून 2015 का अवतरण (''''आत्मसम्मान आन्दोलन''' वर्ष 1920 में ई. वी. रामास्वा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
आत्मसम्मान आन्दोलन वर्ष 1920 में ई. वी. रामास्वामी नायकर द्वारा दक्षिण भारत में प्रारम्भ किया गया था।
- ई. वी. रामास्वामी नायकर जो कि 'पेरियार' के नाम से प्रसिद्ध थे, ने इसकी शुरुआत की थी। इन्होंने हरिजनों को सहयोग दिया और वायकोम सत्याग्रह का नेतृत्व किया।
- रामास्वामी नायकर ने मनु धर्म शास्त्रों और 'रामायण' को जलाने की वकालत की। हिन्दू रूढ़िवादिता का खण्डन किया।
- वर्ष 1925 में नायकर ने अपना एक समाचार पत्र ‘कुदी-अरासु’ निकाला और एक उग्र समाज सुधारक के रूप में जाने गए।
- नायकर पेरियार ने धर्म के साथ-साथ ब्राह्मणों के आधिपत्य और जाति प्रथा पर भी आक्रमण किया। विधवा विवाह और परिवार नियोजन जैसे मुद्दों पर बल दिया।
- ‘आत्म सम्मान लीग’ सन 1944 में 'जस्टिस पार्टी' के साथ मिलकर ‘द्रविड़कड़गम’ बनी।
|
|
|
|
|