तरुण गोगोई

तरुण गोगोई (अंग्रेज़ी: Tarun Gogoi ; जन्म- 11 अक्टूबर, 1936, असम; मृत्यु- 23 नवंबर, 2020, गुवाहाटी) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कद्दावर राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने 2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य रहे तरुण गोगोई ने असम में लगातार तीन चुनावी जीत दर्ज कराई थीं। तरुण गोगोई 17 मई, 2001 को असम के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने 24 मई, 2016 को मुख्यमंत्री के रूप में लगातार 15 वर्ष पूरे किए थे।
परिचय
तरुण गोगोई का जन्म 11 अक्टूबर, 1936 को असम में हुआ था। छ: बार लोकसभा के सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे तरुण गोगोई वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद कांग्रेस में धीरे-धीरे कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते गए। इंदिरा गांधी के ज़माने में वे पहली बार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में संयुक्त सचिव बने और उसके बाद राजीव गांधी के समय में महासचिव नियुक्त हुए। तरुण गोगोई के परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी हैं।
लोकतांत्रिक शख़्स
तरुण गोगोई हर तरह से लोकतांत्रिक शख़्स थे। वे वरिष्ठ होने के बाद भी आलोचनाओं को सही नज़रिए से लेते थे। इसमें असम में बड़े पैमाने के निवेश हासिल नहीं कर पाने के चलते उनकी सरकार की होने वाली आलोचना भी शामिल है। असम के पूर्व सूचना निदेशक जेपी सैकिया के अनुसार- "आप उनकी सरकार के ख़िलाफ़ भी ख़बर लिख सकते थे, भले ही स्टोरी में काफ़ी आलोचना क्यों ना हो; लेकिन अगली प्रेस कांफ्रेंस में भी वे आपकी तरफ़ मुस्कुराते हुए दिखाई देंगे और आजकल के राजनेताओं की तरह आक्रामकता से पेश नहीं आते थे।"[1]
मृत्यु
बहुत ही कम बोलने वाले 'सलीक़ेदार लेकिन चतुर' असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 साल की उम्र में 23 नवंबर, 2020 को निधन हुआ।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ असम के शालीन और क़द्दावर नेता नहीं रहे (हिंदी) bbc.com। अभिगमन तिथि: 23 नवंबर, 2020।
संबंधित लेख
क्रमांक | राज्य | मुख्यमंत्री | तस्वीर | पार्टी | पदभार ग्रहण |
- प्रारम्भिक अवस्था
- असम
- असम के मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री
- राजनीतिज्ञ
- राजनेता
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व
- जीवनी साहित्य
- राजनीति कोश
- चरित कोश
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश
- भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सूची
- लोकसभा सांसद
- पाँचवीं लोकसभा सांसद
- छठी लोकसभा सांसद
- सातवीं लोकसभा सांसद
- दसवीं लोकसभा सांसद
- बारहवीं लोकसभा सांसद
- तेरहवीं लोकसभा सांसद