राजबीर कौर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
राजबीर कौर (अंग्रेज़ी: Rajbir Kaur) भारत की प्रसिद्ध महिला हॉकी खिलाड़ी रही हैं। जालंधर, पंजाब की रहने वाली राजबीर कौर 1982, 1986, 1990 व 1994 के एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की कैप्टन रह चुकी हैं।
- 1982 के एशियन गेम्स में टॉप स्कोरर रहीं राजबीर कौर की अगुवाई में टीम गोल्ड मेडल जीत चुकी है। 1986 में उन्होंने ब्रान्ज मेडल जीता था।
- वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के साथ राजबीर कौर 150 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं।
- 1981 में उन्हें बेस्ट स्पोर्ट्स गर्ल व महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड मिला। 1984 में बेस्ट स्पोर्ट्स वुमन व अर्जुन पुरस्कार मिला।
- हॉकी जगत में राजबीर कौर को 'गोल्डन गर्ल' के नाम से जाना जाता है।
|
|
|
|
|