विक्रम सेठ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

विक्रम सेठ (जन्म- 20 जून, 1952, कोलकाता) जाने-माने साहित्यकार, उपन्यासकार और कवि थे।

परिचय

भारतीय साहित्य में अंग्रेजी के कुछ महत्वपूर्ण जाने-माने साहित्यकार एवं लेखकों में विक्रम सेठ का नाम विशेष रूप से लिया जाता है। इनका जन्म- 20 जून 1952 ई. को कोलकाता में हुआ था। ये मुख्य रूप से उपन्यासकार और कवि थे। उन्होंने दून स्कूल और टानब्रिज स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। विक्रम सेठ मूल रूप से अर्थशास्त्री थे लेकिन वर्ष 1986 में उनका साहित्य रूझान प्रयोगधर्मी लेखक के रूप में सामने आया। उनके उपन्यासों ने पाठकों को चमत्कृत किया।[1]

रचना

उन्होंने जो रचनाएं की हैं उनमें से 'ए सूटेबल बॉय' को बेहद पसंद किया गया है और उनकी ताजा कृति 'टू लाइव्स' भी बड़े चाव से पढ़ी जा रही है। इनकी रचनाओं के हिंदी समेत अन्य भाषाओं में अनुवाद हुए हैं और इनका पाठक वर्ग तेज़ीसे बढ़ रहा है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारतीय चरित कोश |लेखक: लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' |प्रकाशक: शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली |पृष्ठ संख्या: 787 |

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख