आखेन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आखेन (स्थिति : 50° 47' उ. 6° 5' पू.) आरडेनीज़ पठार के उत्तरांचल में कोलोन-ब्रूसेल्स की प्रधान रेलवे पर कोलोन से 44 मील दक्षिणपश्चिम में स्थित पश्चिमी जर्मनी का प्राचीन नगर है। सीमांत भौगोलिक स्थिति तथा तज्जन्य युद्धों के कुप्रभावों के कारण इसका क्रमिक ह्रास हो रहा है। जनसंख्या 1,77,624 (सन्‌ 1969)। द्वितीय महायुद्ध में इसे पूर्णतया जला दिया गया था। स्थानीय कोयले की प्राप्ति के कारण यहाँ काँच, कपड़ा एवं लोहे के कारखाने हैं।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 348 |

संबंधित लेख