केर्च

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

केर्च रूस में क्रीमिया (Crimea) प्रायद्वीप का एक नगर एवं पत्तन जो काले तथा एजॉव सागर (Azov) को मिलाने वाले 300 फुट चौड़े केर्च जल संयोजक के तट पर स्थित है।[1] यह नगर बहुत ही सुंदर है जिसका विस्तार एक पहाड़ी के चारों ओर हुआ है।

यह क्रीमिया के पास पाए जाने वाले लोहे तथा इस्पात उद्योग का केंद्र है। यहाँ कोयला डोनेट्स (Donets) क्षेत्र से आता है। केर्च के निकट खनिज तेल, गैस, गंधक तथा नमक झीलों से मिलता है। क्रीमिया में सर्वोच्च कोटि का तंबाकू उत्पन्न किया जाता है। अत: यहाँ तंबाकू एवं सिगरेट बनाने के उद्योग का भी विकास हुआ है।

फल तथा सब्जियाँ डिब्बों में बंद कर बाहर भेजी जाती हैं। यह क्रीमिया के मतस्य उद्योग का भी केंद्र है। यह रूसी नौसेना का अड्डा भी है। इस पत्तन का मुख्य निर्यात कच्चा लोहा, गेहूँ, जौ, आटा, ऊन, कच्चा चमड़ा, मछली, खनिज तेल, फल, लकड़ी, सिगरेट, शराब, सीमेंट तथा मशीनें हैं। इसकी जनसंख्या 1,15,000[2] है।[3]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. स्थिति 45 20 उत्त्र. अक्षांस. तथा 36 30 पूर्वी. देशांत
  2. सन् 1967 के अनुसार
  3. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 3 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 120 |

संबंधित लेख