इंवरनेस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

इंवरनेस स्काटलैंड के 'हाईलैंड्स' का मुख्य तथा इंवरनेसशायर काउंटी की राजधानी है। यह ग्लेनमोर के सुदूर उत्तर पूर्वी कोने में नेस नदी के मुहाने पर स्थित है। यह हाईलैंड रेलवे का एक प्रसिद्ध स्टेशन है तथा अबर्डीन से 109 मील दूर पश्चिमोत्तर पश्चिम में बसा हुआ है। इंवरनेस प्राचीन नगर है जो कभी पिकटिश लोगों की राजधानी था। विलियम द लायन ने सन्‌ 1214 ई. में इस नगर को प्रथम राजपत्र प्रदान किया था जिससे नगर को विशेष अधिकार मिले। सन्‌ 1427 ई. में जेम्स प्रथम ने यहाँ पार्लियामेंट का अधिवेशन भी किया था। इतना प्राचीन नगर होते हुए भी इसकी चौड़ी गलियों, सुरम्य कुंजों तथा सुंदर उपनगरों में आधुनिकता का अद्भुत परिचय मिलता है। यहाँ रेनिंग्स स्कूल, रॉयल अकैडमी, कैथीड्रल, वेधशाला तथा विक्टोरिया पार्क आदि दर्शनीय स्थल हैं। यह हाईलैंड्स का मुख्य वितरणकेंद्र है। यहाँ के मुख्य उद्योग जहाज बनाना तथा लोहे की ढलाई का काम, चर्मकार्य, ऊनी वस्त्र, साबुन तथा काष्ठोद्योग आदि है।[1]




पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 503 |

संबंधित लेख