ओग्लेसबाइ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

ओग्लेसबाइ संयुक्त राजय, अमरीका, के इलिनॉय राज्य में शिकागो से 100 मील दक्षिण-पश्चिम में, इलिनॉय नदी पर स्थित एक नगर है। यहाँ वरमीलियन नदी अपना मुहाना बनाती है। इस नगर के ठीक सामने ला सैल नगर है। ओग्लेसबाइ रेलमार्गो का केंद्र है तथा यहाँ 51 नंबर के राजमार्ग से पहुँचा जा सकता है। यहाँ का प्रमुख उद्योग सीमेंट बनाना तथा कोयला निकालना है। चूने के पत्थर भी यहाँ बहुत पाए जाते हैं। यह नगर सन्‌ 1856 ई. में बसा था। 1913 ई से पूर्व इसका नाम 'पोर्टलैंड' था।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 294 |

संबंधित लेख