गौशिउंग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

गौशिउंग दक्षिणी फॉरमोसा में पश्चिमी तट पर तैनान से 28 मील की दूरी पर दक्षिण में दक्षिणी फॉरमोसा का एक प्रमुख बंदरगाह एवं रेल तथा सड़कों का केंद्र है।

  • इस नगर में चीहो का मछली पकड़ने का प्राचीन क्षेत्र है, जो प्रायद्वीप के पश्चिम में अंतिम छोर पर है।
  • आधुनिक नगर का भाग पत्तन को मिलाते हुए पूर्व में एक सुरक्षित एवं छिछली झील पर स्थित है।
  • सन 1858 के बाद यह वास्तविक व्यापारिक पत्तन के रूप में विकसित हुआ था।
  • जापानी शासन काल (सन 1895-1945 में गौशिउंग औद्योगिक केंद्र बना। 1920 से इसे जापानी भाषा में 'टकाऊ' या 'टाकू' कहा जाता है।
  • यहाँ ऐल्युमिनियम, सीमेंट, सुपरफॉस्फेट उर्वरक, लौह की ढलाई, तेल साफ करने, जलयान बनाने, मछली एवं कृषि उत्पादन चीनी, ऐल्कोहॉल, चावल और फल को सुरक्षित रखने के कारखाने हैं।[1]
  • इस पत्तन द्वारा चीनी, चावल, अनन्नास और केले का निर्यात होता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. गौशिउंग (हिन्दी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 13 फरवरी, 2015।

संबंधित लेख