बल्ख़
बल्ख़ अफ़ग़ानिस्तान का एक प्रांत है। इसे ऐतिहासिक रूप से बैक्ट्रा भी कहा जाता है। यहाँ तोपे-रुस्तम नामक खंडहरों से इस स्थान पर एक अति प्राचीन और विशाल नगर के अस्तित्व का आभास मिलता है। अवशेषों से विदित होता है कि यह नगर विभिन्न देवों के उपासकों तथा अग्नि-पूजकों द्वारा बसाया गया होगा।