अंतिओक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अंतिओक पश्चिमी एशिया में इस नाम के अनेक नगर लबुएशिया तक बसते चले गए थे। अंतिओक प्राचीन काल का प्रसिद्ध ईसाई धर्म प्रचारक देश है। इनमें सबसे महत्त्वपूर्ण नगर सीरिया में है, जो लेबनान और तोरस पर्वतमालाओं के बीच में है। जो सागर से प्राय: 20 मील दूर ओरोंतीज़ नदी के बाएँ किनारे पर बसा है। यह सिकंदर के साम्राज्य सेल्यूकस के हिस्से की राजधानी है। सेल्यूकस ने ही इस नगर को बसाया था। यह एक तुर्की नगर है। [1]

  • इसका वर्तमान नाम अताक्या है।
  • लघु एशिया, फरात की उपरली घाटी, मिस्र और फिलिस्तीन से आने वाली सारी राहें यहीं मिलती हैं और यहीं उन सबके व्यापार का केंद्र था।
  • इसके निर्माण का आरंभ उसी के शत्रु अंतिगोनस ने किया था। धीरे-धीरे, इस नगर का विस्तार होता गया।
  • चौथी सदी में इसकी जनसंख्या ढाई लाख हो गई। बाद में रोमनों ने इसे जीत लिया।
  • इस तुर्की नगर की भाषा भी तुर्की है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अंतिओक (हिन्दी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 12 जून, 2015।

संबंधित लेख