आर्नहेम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आर्नहेम नगर नीदरलैंड के गेल्डरलैंड प्रदेश की राजधानी है। यह राइन नदी के दाहिने किनारे पर बसा है। यहां पीपे का पुल तथा रेलवे जंकशन है। यह यूट्रेक्ट से 36 मील दक्षिण पूर्व में जर्मनी की सीमा के निकट स्थित है। यह स्थान अपनी सुंदरता तथा ऐतिहासिकता के लिए प्रसिद्ध है। ट्राम द्वारा यह यूट्रेक्ट और जूटफेन से मिला है तथा स्टीमर द्वारा ऐम्स्टरडैम, रॉटरडैम तथा कोलोन से संबद्ध है। द्वितीय विश्वयुद्ध में यह पूर्णरूप से नष्ट हो गया था। 15 अप्रैल, 1945 को यह पुन: मित्रराष्ट्रों के अधिकार में आ गया। जनसंख्या 1970 में 1,32,531 थी। यह एक प्रमुख व्यवसायकेंद्र है। यहाँ पर ऊनी कपड़े, कृत्रिम रेशम तथा सिगार बनते हैं।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 436 |

संबंधित लेख