केंट

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

केंट इंग्लैंड के दक्षिण-पूर्व भाग का एक ज़िला है, जिसके उत्तर में इसेक्स, उत्तर-पश्चिम में लंदन तथा मिडिलसेक्स, पश्चिम में सरे तथा ससेक्स और दक्षिण-पूर्व में डोवर जल संयोजक हैं। इसका क्षेत्रफल 1,525 वर्ग मील है। मेडस्टोन[1] इसका मुख्य नगर है।[2]

  • केंट के मध्य में नॉर्थडाउंस[3] नामक 500 से 800 फुट ऊँची खड़िया की पहाड़ी, दक्षिण में रोमनी दलदल तथा उत्तर में चिकनी मिट्टी के उर्वर क्षेत्र हैं।
  • उत्तरी केंट में दाख[4], झरबेरी, करौंदा, रसभरी आदि छोटे फलों के अतिरिक्त सेब, नाशपाती, चेरी तथा विभिन्न सब्जियाँ उत्पन्न होती हैं। यहाँ की मुख्य उपज गेहूँ, जई, जौ, आलू, मटर तथा सेम आदि हैं।
  • मवेशी तथा भेड़ पालने के लिये भी केंट प्रसिद्ध है।
  • 'डोवर', 'फॉकस्टोन' तथा 'कैंटरबेरी' यहाँ के अन्य कस्बे हैं। रोचेस्टर तथा चैथम में काग़ज़, सीमेण्ट, इंजीनियर तथा पेट्रौल शुद्ध करने के उद्योग हैं। ग्रेब्ज एंड में जहाजों का निर्माण होता है।
  • केंट कोयला क्षेत्र इसके दक्षिण-पूर्व में 200 वर्गमील में विस्तृत है, जिसकी संचित निधि 200 करोड़ टन है।
  • केंट से फल, सब्जियाँ, दूध, भेड़ का मांस लंदन में आता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. Maidstone
  2. केंट (हिन्दी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 06 जुलाई, 2014।
  3. Northdowns
  4. करैंटस

संबंधित लेख