आर्डिमोर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आर्डिमोर संयुक्त राज्य (अमरीका) के ओक्लाहोमा राज्य के दक्षिणी भाग तथा ओक्लाहोमा नगर से 100 मील दक्षिण स्थित एक शहर है। यह समुद्र की सतह से 876 फुट की ऊँचाई पर बसा है। यह नगर तेल एवं कृषि क्षेत्र के बीच में पड़ता है और थोक तथा फुटकर व्यापार का केंद्र है। यहाँ पर तेल शोधने का एक कारखाना, कपास से बिनौला अलग करने तथा बिनौले से तेल निकालने के कारखाने, आटे की चक्की आदि उद्योग हैं। यहाँ कार्टर सेमिनरी नामक एक पाठशाला अमरीकी आदिवासी लड़कियां के लिए है। नगर के पास ही एक उपवन, जिसका क्षेत्रफल 20,000 एकड़ हैं, तथा आरबुकल नामक एक पर्वत माला हे। इस नगर की स्थापना 1887 ई. हुई थी। यहाँ पर सांता फे एवं फ्रस्को रेल की लाइनें हें तथा जस्ता और कोयले की खानें हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 432 |

संबंधित लेख