बुकेफेला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

बुकेफेला नाम के नगर की स्थापना यवन राजा 'अलक्षेंद्र' (सिकन्दर) ने की थी। यह नगर 326 ई. पू. में झेलम नदी के किनारे बसाया गया था।[1]

  • बुकेफेला, अलक्षेंद्र के प्रिय घोड़े का नाम था और भारत के वीर राजा पुरु या पोरस के साथ युद्ध के पश्चात् इस घोड़े की मृत्यु इसी स्थान पर हुई थी।
  • घोड़े की स्मृति में ही इस नगर का नाम बुकेफेला रखा गया था।
  • इतिहासकार विंसेंट स्मिथ के अनुसार यह वर्तमान झेलम नाम के नगर (पश्चिमी पाकिस्तान) के स्थान पर बसा हुआ था।
  • बुकेफेला के चिन्ह नगर के पश्चिम की ओर एक विस्तृत टीले के रूप में आज भी देखे जा सकेते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 640 |

संबंधित लेख