एस्टरविल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

एस्टरविल संयुक्त राज्य अमरीका के आइओवा राज्य का नगर तथा एमेट्सबर्ग प्रदेश की राजधानी है। यह डेमॉएन नदी के किनारे समुद्रतल से 1298 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। इससे मिनीसोटा की सीमा केवल पाँच मील दूर है। यह फ़ोर्ट डाज के उत्तर-पश्चिम में 70 मील की दूरी पर स्थित है तथा रेल द्वारा शिकागो, रॉक आइलैंड, प्रशांत महासागरीय तट, मिनियापोलिस और सेंट लुई से मिला हुआ है। यहाँ कई राजमार्ग भी मिलते हैं। यह पशुपालन का बड़ा केंद्र है, अत: यहाँ बहुत सी दुग्धशालाएँ, कुक्कुटादि पालन के प्रक्षेत्र तथा कसाई घर हैं। यहाँ विश्व महायुद्ध का स्मारक तथा एक सार्वजनिक पुस्ताकालय भी है। छोटा नगर होते हुए भी यहाँ एक अच्छा जलकल है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 261 |

संबंधित लेख