गाल प्रदेश

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

गाल प्रदेश उस अंग्रेज़ी क्षेत्र का नाम है, जिसे रोमन लोग गैलिया कहा करते थे। इसके अंतर्गत आधुनिक समूचा फ़्राँस और पूर्व की ओर फ़्राँस की सीमा से कुछ आगे का भाग सम्मिलित था।

  • शुरुआत के रोमन युग में यहाँ बेल्गे, क्वीतानी और कैल्टी अथवा गैली लोगों का निवास था।
  • संयुक्त रूप से उपरोक्त तीनों समूह 'गाल' कहलाते थे। ये लोग दाढ़ी और केश दोनों रखते थे।
  • 390 ई. पू. में गाल लोग आल्प्स पर्वत को पार कर इटली में घुसे और रोम को नष्टभ्रष्ट कर डाला।
  • बाद के समय में गाल लोग इटली से निकाल बाहर तो किए गए पर काफ़ी समय तक वे इटली प्राय:द्वीप के उत्तरी भाग पर अपना प्रभुत्व बनाए रहे।
  • 200 ई. पू. में गाल लोगों ने थ्रोस और मैसीडोनिया पर आक्रमण किया और लघु एशिया में घुस गए। इस प्रदेश में वे गैलीशियन के नाम से प्रख्यात हुए।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. गाल (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 18 मई, 2014।

संबंधित लेख