चूना पत्थर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

चूना पत्थर (अंग्रेज़ी: Limestone) एक प्रकार की अवसादी चट्टान है, जो मुख्य रूप से कैल्शियम कार्बोनेट के विभिन्न क्रिस्टलीय रूपों, जैसे- खनिज केल्साइट या एरेगोनाइट से मिलकर बनी होती है। चूना पत्थर वस्तुत: कैल्शियम कार्बोनेट है, पर इसमें सिलिका, ऐल्यूमिना और लोहे इत्यादि सदृश अपद्रव्य अंतर्मिश्रित रहते हैं।

  • घरों आदि के निर्माण के लिये चूना पत्थर काफ़ी बेहतर रहता है और भारत के विभिन्न भागों की स्तरित चट्टानों से सुविधापूर्वक यह उत्खनित होता है।
  • चूना पत्थर अनेक क़िस्मों में उपलब्ध है। यह रंग, विन्यास, कठोरता और टिकाऊपन में विभिन्न गुणों का होता है।
  • सघन कण वाले गहन ओर मणिभीय पत्थर गृह निर्माण के लिये उत्कृष्ट होते हैं। ये कार्यसाधक, दृढ़ और टिकाऊ होते हैं।
  • चूना पत्थर पर तनु अम्ल की क्रिया बड़ी सरलता से होती है, अत: औद्योगिक नगरों के निकट गृह निर्माण के लिये यह पत्थर ठीक नहीं होता।
  • बनावट और अन्य गुणों की विभिन्नता के कारण चूना पत्थर की दृढ़ता विभिन्न होती है। इसलिये गृह निर्माण के पूर्व पत्थर की परीक्षा कर लेनी चाहिए।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख