दक्षिणी गोलार्ध

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
दक्षिणी गोलार्ध, पीले रंग से प्रदर्शित

दक्षिणी गोलार्ध (अंग्रेज़ी: Southern Hemisphere) किसी ग्रह का वह आधा भाग होता है, जो उसकी विषुवत रेखा के नीचे (दक्षिणी ओर) होता है। गोलार्ध का शाब्दिक अर्थ है आधा गोला।

  • हमारा ग्रह अक्षवत् दो भागों में बंटा है, जिन्हे उत्तरी गोलार्ध व दक्षिणी गोलार्ध कहते हैं।
  • उत्तरी गोलार्ध का उत्तरी ‌छोर तथा दक्षिणी गोलार्ध का दक्षिणी ‌छोर बहुत ठंडे स्थान होने के कारण वहाँ बर्फ का साम्राज्य रहता है।
  • दक्षिणी गोलार्ध के दक्षिणी ध्रुव पर तो बर्फ से बना विशाल महाद्वीप ही मौजूद है।
  • दक्षिणी गोलार्ध में पांच महाद्वीप- ऑस्ट्रेलिया, नौ-दसवा दक्षिण अमेरिका, एक तिहाई अफ्रीका तथा एशिया के कुछ दक्षिणी द्वीप मौजूद हैं।
  • दक्षिण गोलार्द्ध चार महासागरों- हिन्द महासागर, अन्ध महासागर, दक्षिण ध्रुवीय महासागर और प्रशान्त महासागर मौजूद है।
  • पृथ्वी के अक्षीय झुकाव की वजह से दक्षिणी गोलार्द्ध में ग्रीष्म ऋतु, दक्षिणायन (22 दिसंबर के आसपास) से वसंत विषुव (लगभग 21 मार्च) तक चलता है और शीत ऋतु, उत्तरायण (21 जून) से शरद विषुव (लगभग 23 सितंबर) तक चलता है।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख