रेखांश
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:28, 2 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('उत्तरी ध्रुव को दक्षिणी ध्रुव से मिलाने वाली रे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
उत्तरी ध्रुव को दक्षिणी ध्रुव से मिलाने वाली रेखाओं को रेखांश कहा जाता है तथा भूमध्य रेखा के चारों ओर वृताकार में जाने वाली रेखाओं को अक्षांश के नाम से जाना जाता है। रेखांश को यूनानी अक्षर लैम्बडा (λ) से प्रदर्शित किया जाता है। पूर्व से पश्चिम पर्यन्त भूगोलीय निर्देशांक हैं, जिन्हें अधिकतर मानचित्रकला एवं भूमंडलीय नौवहन में प्रयोग किया जाता है। रेखांश की एक रेखा एक ध्रुववृत्तीय रेखा होती है, जो ध्रुववृत्त का आधा होती है।