आदित्यहृदय विधि
- भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लिखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
- रविवार की संक्रान्ति के दिन सूर्य के मन्दिर में आदित्यहृदय नामक मन्त्र का 108 बार पाठ करना चाहिए।
- इस दिन केवल रात्रि में भोजन करना चाहिए।[1]
- रामायण[2] में ऐसा आया है कि अगस्त्य ने आकर राम से इस मन्त्र के पाठ की बात कही है, जिससे कि रावण के ऊपर विजय प्राप्त हो।
- कृत्यकल्पतरु[3] में आया है कि किसी संक्रान्ति वाले रविवार को हृदय या आदित्यहृदय कहा जाता है।
संबंधित लेख
|