महा सप्तमी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लिखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
  • माघ शुक्ल पंचमी को एकभक्त पूजा की जाती है।
  • षष्ठी को नक्त पूजन किया जाता है।
  • सप्तमी को उपवास किया जाता है।
  • करवीर पुष्पों एवं लाल चन्दन के लेप से सूर्य पूजा की जाती है।
  • यह व्रत एक वर्ष तक किया जाता है।
  • माघ से आरम्भ कर वर्ष को चार मासों के तीन दलों में बाँटना चाहिए।
  • प्रत्येक दल में विभिन्न नैवेद्य, पुष्प एवं धूप होने चाहिए।
  • अन्त में एक रथ का दान करना चाहिए।[1], [2]



टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हेमाद्रि (व्रत0 1, 659-660
  2. भविष्यपुराण 1|51|1-16 से उद्धरण

संबंधित लेख