एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

कामव्रत

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • कामव्रत करने का विधान केवल महिलाओं के लिए है।
  • यह कार्तिक मास में प्रारम्भ होकर एक वर्ष तक चलता है।
  • इसमें सूर्य का पूजन होता है।
  • हेमाद्रि के अनुसार यह स्त्रीपुत्रकामावाप्ति उत्सव है।
  • कामव्रत पौष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को प्रारम्भ होकर तदनंतर एक वर्ष तक इसका अनुष्ठान होता है।
  • प्रत्येक त्रयोदशी को नक्त (रात्रिभोजन) करना चाहिए।
  • चैत्र में सुवर्ण का अशोक वृक्ष तथा 10 अंगुल लम्बा इक्षुदण्ड इस मंत्र के साथ दान करना चाहिए:'प्रद्युम्न: प्रसीदतु।'
  • कामव्रत किसी भी महीने की सप्तमी को किया जा सकता है।
  • सुवर्चला (सूर्य की पत्नी) की इसमें पूजा होती है।
  • मनोवांछित पदार्थों की इससे उपलब्धि होती है।
  • कामव्रत पौष शुक्ल पचंमी को प्रारम्भ होता है।
  • इसमें कार्तिकेय के रूप में भगवान विष्णु की पूजा होती है।
  • कामव्रत करने वाली महिलाओं को पचंमी को नक्त करना चाहिए। षष्ठी के दिन केवल एक समय का आहार, सप्तमी को पारण ऐसा एक वर्ष पर्यंत करना चाहिए।
  • स्वामी कार्तिकेय की सुवर्ण प्रतिमा तथा दो वस्त्र दान में देने चाहिए।
  • इससे मनुष्य जीवन में समस्त कामनाओं को प्राप्त करता है।
  • हेमाद्रि के अनुसार यह 'कामषष्ठी' व्रत है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख