कहावत लोकोक्ति मुहावरे-ऊ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र


कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ

1- ऊधौ का देना ना माधौ का लेना।

अर्थ - किसी का भी कर्जदार ना होना।

2- ऊँट के मुंह में ज़ीरा होना।

अर्थ - आवश्यकता से बहुत कम होना।

3- ऊँची दुकान फीका पकवान।

अर्थ - जहाँ बाहरी दिखावा अधिक हो और गुणकर्म बहुत ही कम हो।

4- ऊँट किस करवट बैठता है।

अर्थ - निर्णय किसके पक्ष में होता है।

5- ऊँट की चोरी झुके-झुके।

अर्थ - कोई भी बड़ा काम चोरी- छिपे नहीं किया जा सकता।

6- ऊँचे-नीचे पैर पड़ना।

अर्थ - बुराई में पड़ जाना।

7- ऊँट का सुई की नोंक से निकलना।

अर्थ - किसी की इच्छाओं का तुरंत पालन करना।