कहावत लोकोक्ति मुहावरे-भ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र
कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ
1- भादों की छठ चांदनी, जो अनुराधा होय। उबड़-खाबड़ बोय दे, अन्न घनेरा होय। अर्थ - भादों सुदी छट को अनुराधा नक्षत्र हो तब अनुपजाऊ धरती में भी धान बो देने से उपज हो जाती है।
2- भई हल लगा बस पाताल, न पड़े जगत् और घर काल। अर्थ - किसानों को धरती में हल खूब धंसा कर ज़मीन को जोतना चाहिए, इससे संसार में अकाल कभी नहीं पड़ेगा।
3- भागते भूत की लँगोटी ही सही। अर्थ - कुछ भी मिलने की उम्मीद न हो और कुछ मिल जाए।
4- भगीरथ प्रयत्न। अर्थ - भारी कोशिश।
5- भाड़ झोंकना। अर्थ - समय व्यर्थ खोना।
6- भाड़े का टट्टू। अर्थ - पैसे लेकर ही काम करने वाला।
7- भिड़(बर्र) के छत्ते को छेड़ना। अर्थ - चिड़चिड़े आदमी को चिढ़ाना।
8- भीगी बिल्ली़ बनना। अर्थ - सहम जाना।
9- भेडि़या धसान। अर्थ - अंधानुकरण।
10- भैंस के आगे बीन बजाना। अर्थ - नासमझ आदमी को उपदेश देना।
11- भंडा फूटना/फूट जाना अर्थ - भेद या रहस्य खुलना।
12- भंडा फोड़ना/फोड़ देना अर्थ - रहस्य खोलना, भेद प्रकट करना।
13- भँवर में गोते खाना। अर्थ - भारी संकट में जा फँसना।
14- भगाकर लाना अर्थ - बहकाकर लाना।
15- भगा देना अर्थ - दूर हटा देना, खदेड़ देना, दूर कर देना, ख़त्म कर देना।
16- भट्ठा बैठना/बैठ जाना अर्थ - कारोबार नष्ट हो जाना या बहुत बड़ी आर्थिक हानि होना।
17- भटठी दहकना/दहकने लगना। अर्थ - कारखाना या कारोबार जोरों से चलना।
18- भड़क उठना अर्थ - उग्र या तीव्र रूप धारण कर लेना।
19- भड़क जाना अर्थ - आशंका, विरोध, भय आदि के कारण क्रुद्ध हो जाना।
20- भड़ास निकालना अर्थ - मन के दबे भावों को फूट निकलने देना।
21- भनक मिलना अर्थ - सुनगुन प्राप्त होना, उड़ती खबर मिलना।
22- भय खाना। अर्थ - डरना, भयभीत होना।
23- भर आँख देखना अर्थ - आकांक्षा से अच्छी तरह देना।
24- भर जाना अर्थ - पूर्ण हो जाना।
25- भर पाना अर्थ - पूरा पावना पा जाना।
26- भर पेट अर्थ - जो भरकर।
27- भर मुँह अर्थ - बहुत अधिक, जी भरकर।
28- भरना अर्थ - उलटी सीधी बातें सिखाना-पढ़ाना।
29- भरपाई कर देना अर्थ - पूरा-पूरा चुका देना।
30- भरमा जाना अर्थ - भुलावे में आना।
31- भरा घर अर्थ - ऐसा घर जिसमें रहने वालों की संख्या यथेष्ट हो।
32- भरा भरा अर्थ - भरा पूरा, सब प्रकार से पूर्ण।
33- भरी जवानी में अर्थ - पूर्ण युवावस्था में।
34- भार संभालना अर्थ - दायित्व ग्रहण करना।
35- भला लगना अर्थ - सुंदर और सुखद प्रतीत होना।
36- भस्म करना/कर देना अर्थ - जलाकर राख कर देना।
37- भस्म होना/हो जाना जलकर राख होना।
38- भाँजी मारना/मार देना अर्थ - किसी ऐसे व्यक्ति से किसी की निंदा करना जिससे वह उसका होता हुआ काम बिगाड़ दे।
39- भाँप जाना अर्थ - ताड़ जाना, जान लेना।
40- भाग जाना अर्थ - घर और घरवालों को छोड़कर किसी के साथ चले जाना।
41- भाग फूटना/फूट जाना अर्थ - तकदीर फूटना।
42-भागना अर्थ - कर्तव्य से या दायित्व ग्रहण से पीछे हटना।
43- भाग्य खोटा होना अर्थ - भाग्यहीन होना।
44- भाग्य फिरना/फिर जाना। अर्थ - परिस्थितियों में सुधार होना।
45- भाग्य फूटना/फूट जाना। अर्थ - बहुत बड़ी हानि होना।
46- भाग्य झोंकना। अर्थ - बहुत कुछ तुच्छ और व्यर्थ का काम करना।
47- भाड़ में जाना अर्थ - राख होना, नष्ट होना।
48- भुरता बना देना अर्थ - कचूमर निकाल देना।
49- भूख लगना अर्थ - भोजन की आवश्यकता प्रतीत होना।
50- भूत होना/हो जाना अर्थ - क्रोध से अभिभूत होना।
51- भूमिका बाँधना अर्थ - आधार तैयार करना।
52- भूलकर भी अर्थ - अनजाने भी।
53- भेंट चढ़ाना अर्थ - अर्पित करना, उत्सर्ग करन, बलि देना।
54- भेड़ बना लेना अर्थ - अनुगामी या गुलाम बना लेना।
55- भेड़ बकरियों की तरह काटना/कटवाना अर्थ - निरीहों को मौत के मुँह में झोंकना
56- भेस बदलना अर्थ - किसी अन्य व्यक्ति जैसा रंग, रूप तथा पहनावा धारण करना।
57- भैंस के आगे बीन बजाना अर्थ - निरर्थक प्रयत्न करना।
58- भोथरा हो जाना अर्थ - धार या काट करने की शक्ति नष्ट हो जाना।
59- भौंहों पर बल पड़ना अर्थ - भौंहों से आक्रोश सूचित होना।
60- भौंहें नचाना। अर्थ - बराबर भौंहें हिला हिलाकर चंचलता या हाव-भाव दिखलाना।