कहावत लोकोक्ति मुहावरे-ट

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र
कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ
1- टके का सब खेल है। अर्थ - पैसा सब कुछ करता है।
2- टका सा जवाब देना। अर्थ - साफ़ इंकार करना।
3- टका सा मुँह लेकर रह जाना। अर्थ - लज्जित हो जाना।
4- टटिया की आड़ में शिकार खेलना। अर्थ - छिपकर किसी के विरुद्ध कुछ करना, आड़ लेकर काम करना।
5- टट्टू पार होना। अर्थ - काम निकल जाना।
6- टाँग अड़ाना। अर्थ - बाधा पैदा करना।
7- टाँग तले से निकलना। अर्थ - हार मनवाना।
8- टाँय-टाँय फिस होना। अर्थ - काम बिगड़ जाना।
9- टाट उलटना। अर्थ - दीवाला निकलना।
10- टेढ़ी खीर। अर्थ - कठिन काम।